Advertisement
शशांक खेतान के जन्मदिन पर वरुण, जाह्नवी समेत इन सितारों ने मचाई धमाल, देखें वीडियो
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शशांक खेतान (Shashank Khetan) ने हाल ही में अपना 38 वां जन्मदिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाया।जन्मदिन के पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारो ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। सभी सितारो ने शशंक के जन्मदिन पर खूब जमकर मस्ती की।

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शशांक खेतान (Shashank Khetan) ने हाल ही में अपना 38 वां जन्मदिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाया।जन्मदिन के पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारो ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। सभी सितारो ने शशंक के जन्मदिन पर खूब जमकर मस्ती की।
Advertisement
शशांक के जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ और कऱण जौहर भी पहुंचे। जन्मदिन का एक वीडियो करण ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। यहां शशांक केट कारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में करण ने लिखा है “‘हैपी बर्थडे शशांक खेतान।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया। ” नीचे देखें वीडियो
जन्मदिन के मौके पर ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हेयर को खुला रखा है। बता दें जाह्नवी ने शशांक की फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोज़िट इशान खट्टर हैं।
प्रिंटेड शर्ट और ग्रे जींस में वरुण भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। ब्लू टी शर्ट और ब्लैक पैंट में अर्जुन कपूर भी अपने कैज्यूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। नीचे देंखे बाकि सितारो की तस्वीरें।
बता दें कि शशांक खेतान की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘भूत’ थी। इस हॉरर फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। वहीं शशांक के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो इन दिनों वह फिल्म ‘मिस्टर लेले’ बना रहे हैं। इसमें वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2021 में रिलीज हो सकती है।
[यह भी पढ़ें: वरुण नहीं बल्कि शाहरुख संग भी काम कर चुके हैं असीम रियाज, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल]
Advertisement