Advertisement
शहनाज़ गिल के पिता ने सिद्धार्थ शुक्ला को वुमनाइजर कह दिया, बोला- “शहनाज़ को भी पता है…”
शहनाज गिल(Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख(Santokh Singh) ने सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) के चरित्र पर सवाल उठाया

शहनाज गिल(Shehnaaz Gill) के पिताजी संतोख सिंह सुख(Santokh Singh) नकारातमक खबरों के लिए सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। कल ही उनपर 40 वर्षीय महिला के साथ बंदूक की नोक पर रेप करने के गंभीर आरोप लगे है। वहीं अब संतोख एक इंटरव्यू के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस इंटरव्यू में संतोख ने बिगबॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) को लेकर बेहद चौंकाने वाली बातें कही हैं।
Advertisement
हालही में संतोख सिंह ने ‘देशी मार्टिना’ को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को ‘वुमनाइजर’ (कई औरतों के साथ सम्बन्ध रखने वाला पुरुष) करार दिया है। संतोख सिंह ने कहा कि, ‘कहीं ना कहीं सिद्धार्थ को भी समझ जाना चाहिए कि उसकी उम्र हो रही है, अगर शहनाज को भी धोखा देगा तो, ऐसा ही रह जाना है। कोई भी मां -बाप उसको लड़की नहीं देगा और उसकी शादी कभी नहीं होगी।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘शहनाज को भी पता है कि सिद्धार्थ के कितनी लड़कियों के साथ संबंध रह चुके हैं। कितने लड़कियों के साथ था, उन्हें डेट करता था, आरती, शेफाली और रश्मि तीन तो घर में आ गईं, बाहर कितनी होगी उसके बाद भी शहनाज को फीलिंग है।
Related Posts
इसके अलावा संतोख ने अपने ऊपर लगे हुए रेप के गंभीर आरोपों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि, ‘लकी संधु करके एक लड़क है, मेरे फॅमिली मेंबर जैसा है। वो आके मेरे घर में 10 -15 दिन रहता था। लकी उस औरत को जनता है और दोनों के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई थी। लकी मेरे पास आया और बोला मेरा उस लड़की के साथ झगड़ा हो गया है। अब मैं उस लड़की के साथ कोई वास्ता नहीं रखना चाहता।
उन्होंने आगे बताया कि, लकी ने मुझसे कहा था कि उस लड़की का फ़ोन आये तो बताना मत मैं कहां हूं। उस लड़की का फ़ोन आया और उसने मुझे पूछा लकी आपके घर है। मैंने जवाब में कहा नहीं है। इतने समय से वो औरत मुझे भाई कहती था और अब ऐसे इल्जाम लगाना कहां की बात है। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement