Advertisement
दूसरी बार मां बनने पर शिल्पा शेट्टी ने कुछ यूं जाहिर की भावनाएं, कहा- ‘पांच साल से कर रहे थे..’
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में दूसरी बार मां बनी है। बता दें, एक्ट्रेस ने दूसरी बार सरोगेसी के जरिए एक क्यूट बेबी गर्ल की मां बनी हैं। जिसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी थी।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में दूसरी बार मां बनी है। बता दें, एक्ट्रेस ने दूसरी बार सरोगेसी के जरिए एक क्यूट बेबी गर्ल की मां बनी हैं। जिसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी थी। वहीं अब मां बनने के बाद शिल्पा शेट्टी ने पहले बार मीडिया सामने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। देखें क्यूट बेबी गर्ल समिशा (Samisha Shetty Kundra) को लेकर क्या कहा शिल्पा ने…
Advertisement
मुंबई मिरर को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘हम लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने ‘निकम्मा’ फिल्म साइन कर ली थी और ‘हंगामा’ के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। लेकिन मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।’
शिल्पा ने आगे कहा, ‘मैनेजर और टीम की बदौलत सब कुछ बेहतर तरीके से हो पाया। फरवरी में लंबी छुट्टी लेने से पहले उन्होंने मुझे अपना ज्यादातर काम पूरा करने में मदद की।’ शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी क्यूट बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) रखा है।
(यह भी पढ़ें : शिल्पा शेट्टी दूसरी बार बनी मां, देखें घर आई क्यूट बेबी गर्ल की पहली झलक)
खास बात ये है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बेबी गर्ल का जन्म सेरोगेसी के जरिए 15 फरवरी को हुआ था। जिसकी जानकारी ने उन्होंने बीते रोज 21 फरवरी को क्यूट बेबी की एक झलक से पोस्ट कर दी थी। शिल्पा शेट्टी का पहले से ही एक बेटा है, जिसका वियान है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा शादी की थी।
Advertisement