Advertisement
बेहद आलीशान है शिल्पा शेट्टी का बंगला, अंदर की चकाचौंध देख दंग रह जाएंगे आप
बॉलीवुड एक्ट्रेस और योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस और योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया खासकर टिकटॉक पर ख़ासा समय बिताती नज़र आ रही हैं। शिल्पा के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके आलीशान बंगले के सैर कराने जा रहे हैं। अंदर के नज़ारे देख आप यक़ीनन दंग हो जाएंगे।
Advertisement
फिल्मों से दूर होकर शिल्पा ने योगा, कूकिंग और टिकटॉक के जीतने भी वीडियो बनाए हैं, उनमे से ज़्यादातर अपने बंगले के अंदर ही बनाए हैं। क्योंकि उनका घर किसी स्टुडियो से कम नहीं है। बल्कि थोड़ा ज़्यादा है ऐसा कहेंगे तो भी गलत नहीं होगा। इसमे वो सब कुछ है जो एक आलीशान घर मे होना चाहिए।
शिल्पा शेट्टी के गार्डन से सैर की शुरुआत करते हैं। इसी गार्डन मे शिल्पा योगा करती हैं। शिल्पा गार्डन का पूरा खयाल भी रखती हैं।
शिल्पा को योगा के साथ सब्ज़ियाँ उगाने का भी शौक है। अपने गार्डन मे वो तरह-तरह की सब्जियां उगाती हैं। हाल ही मे अपने गार्डन से बैंगन तोड़ते हुए शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था।
शिल्पा की फिटनेस को देख आपको उनके घर की जिम देखने का काफी मन हुआ होगा। देखें इसी जिम मे जमकर कसरत कर फिट रहती हैं शिल्पा शेट्टी।
आप सब जानते हैं शिल्पा को कूकिंग का कितना शौक है। इसी खास जगह शिल्पा कूकिंग करती हैं और अपने चैनल के जरिये दर्शकों को भी सिखाती हैं।
अपने आलीशान बंगले मे शिल्पा अक्सर फोटो खींचाती हैं। जो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
ये है शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का कमरा। इस बंगले की तरह ये कमरा भी बेहद खूबसूरत है।
शिल्पा शेट्टी के घर की लॉबी सबसे खूबसूरत है। यहाँ आलीशान एंटिक शो पीसेज से सजी हुई है।
शिल्पा शेट्टी को अपनी बालकनी बहुत पसंद है। यहाँ अपनी बेटी के साथ बैठकर वो समय बिताती हैं।
[यह भी पढ़ें:खुद के साथ हुई बॉडी शेमिंग पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘किटी पार्टी में किया गया था शर्मिंदा’]
हम जानते हैं आपको शिल्पा के घर के ये नज़ारे बेहद पसंद आए होंगे। अपनी राय ज़रूर दीजिये।
Advertisement