Advertisement

डिप्रेशन से जूझ रहे लोगो को हिम्मत देता है सोना मोहापात्रा का ये गाना, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की आत्महत्या के कारण बॉलीवुड समेत पूरा देश हैरान है।

3,848

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की आत्महत्या के कारण बॉलीवुड समेत पूरा देश हैरान है। हर किसी को एक यही सवाल खाए जा रहा है कि, सबकुछ होने के बावजूद कोई कैसे यूं अपने आपको ख़त्म कर सकता है। सूत्रों के अनुसार अकेलेपन और डिप्रेशन के कारण सुशांत ने ये क़दम उठाया। सिंगर सोना मोहापात्रा ने अपना नया गाना रिलीज़ किया है, जो ऐसे हालाट से उबरने मे मदद करता है।

Advertisement

सोना मोहपात्रा (sona mohapatra) का पोर्ट्रेट्स ऑफ़ क्वारेंटाइन (Portraits of Quarantine) लॉकडाउन मे बिताए कठिन लम्हों को बयां करता है। ये उन तमाम लोगों के लिए संदेश है, जो अकेलेपन और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। ये गाना इंसान को उसकी ताकत से रबरू कराता है। देखें वीडियो।

गीतकार और निर्माता सोना मोहापात्रा का ये गाना मशहूर अमीर खुसरौ की कविता ‘तोरी सूरत’ पर आधारित है।  क्वारंटाइन के समय से क्या सबक लिया गया वो इस गाने मे दर्शाया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि इस सबक को हमेशा याद रखना चाहिए।

[यह भी पढ़ें:इस वजह से थे सुशांत सिंह राजपूत परेशान, डॉक्टर ने मुंबई पुलिस के सामने खोले कई राज]

आपको सोना का ये गाना कैसा लगा ये आप हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।

Advertisement