Advertisement
सुहाना खान ने गाया कार्तिक आर्यन का धीमे-धीमे गाना, देखते ही देखते वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (shahrukh khan) की बेटी सुहाना (suhana) सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड होती रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (shahrukh khan) की बेटी सुहाना (suhana) सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड होती रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और आए दिन सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब सुहाना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो की खासियत ये है कि इसमे सुहाना ने कार्तिक आर्यन का सुपरहिट गाना गाया है।
Advertisement
इस वीडियो मे सुहाना खान अपनी एक दोस्त के साथ खूब मस्ती करती नज़र आ रही हैं। सुहाना ग्लैमरस अंदाज दिख रही हैं। सुहाना की दोस्त कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो फिल्म का सुपरहिट गाना धीमे धीमे गा रही है। जो बैकग्राउंड मे भी बज रहा है। अपनी दोस्त के साथ सुहाना भी कार्तिक का गाना गुनगुनाने लगती हैं। देखें वीडियो।
सुहाना खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। सुहाना का चुलबुलापन उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके चाहने वाले उनकी इसी सादगी भरी अदा बहुत पसंद करते हैं।
[यह भी पढ़ें:लॉकडाउन के बीच सुहाना खान मनाया बर्थडे, तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी]
आपको बता दें, सुहाना खान लॉकडाउन से पहले ही न्यूयॉर्क से भारत लौट आईं थीं। वो अपने परिवार संग समय बिताती नज़र आईं। हालांकि सोशल मीडिया के ज़रिये वो अपने फैंस के साथ ज़रूर जुड़ी हुईं थीं। आपको सुहाना खान का ये वीडियो कैसा लगा ? हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन जगत की उम्दा खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement