Advertisement
पति संग एकता कौल ने दिखाई बेबी बंप की झलक, देखें तस्वीर
सुमित व्यास (Sumeet Vyas) ने मदर्स डे मौके पर पत्नी एकता कौल (Ekta Kaul) की एक तस्वीर सोशल हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड एक्टर सुमित व्यास (Sumeet Vyas) और एक्ट्रेस एकता कौल (Ekta Kaul) जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। गौरतलब है इसकी जानकारी खुद एकता ने पिछल महीने अपनी एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर कर दी थी। वहीं अब अपने नन्हे मेहमान के घर आने को लेकर दोनों रोमांटिक कपल बेहद उत्साहित हैं। बता दें, एक्टर सुमित की पत्नी एकता कौल (Ekta Kaul) अगले महीने ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।
Advertisement
बता दें, सुमित व्यास (Sumeet Vyas) ने मदर्स डे मौके पर पत्नी एकता कौल (Ekta Kaul) की एक तस्वीर सोशल हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है इस तस्वीर में आप देख सकते हैं एकता कौल उसमें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकता का यह नौवां महीना चल रहा है, जिसके चलते सुमित उनका बेहद ख्याल रख रहे हैं।
(यह भी पढ़ें : ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के अलावा ये धमाकेदार फ़िल्में भी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर हो सकती हैं…)
बता दें, लॉकडाउन के बीच कुछ दिनों पहले ही एकता की गोदभराई हुई है। दरअसल, एकता कौल (Ekta Kaul) और उनके पति सुमित व्यास ने कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण सुरक्षा के लिहाज से वर्चुअल अंदाज में गोदभराई की है। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए एकता ने फैंस को इसकी जानकारी थी, जिसमें उन्होंने बताते हुए कहा था कि वर्चुअल अंदाज में उनकी गोदभराई की रस्म हो चुकी है। वहीं अब उनके फैंस को इंतजार है कि एकता कब अपने क्यूट बेबी को जन्म देती हैं।
Advertisement