Advertisement

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे का म्यूजिक अल्बम हुआ रिलीज, शो की स्टार कास्ट ने दी शुभकामनाएं 

एक्टर सुनील लहरी(Sunil Lahri) के बेटे कृष पाठक(Krish Pathak) की अल्बम 'जियूं क्यों' हुई रिलीज

15,008

रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी(Sunil Lahri) के बेटे कृष पाठक(Krish Pathak) की अल्बम ‘जियूं क्यों’ रिलीज हो गई है। हमेशा सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़े किस्से शेयर करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस बार बेटे की म्यूजिक अल्बम का प्रमोशन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से बेटे की म्यूजिक अल्बम का समर्थन करने की अपील की है। 

Advertisement

 सुनील लहरी ने अपने ट्वीट में लोगों को बेटे की म्यूजिक अल्बम की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘दोस्तों आज मैं रामायण के पीछे की अनकही बातों के बदले कृष के वीडियो को प्रमोशन के लिए डाल रहा हूँ। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप लोग पूरा सपोर्ट करेंगे और ज्यादा से ज्यादा हिट करेंगे। सॉन्ग जो रिलीज हो गया है। गाने का लिंक बायो में दे दिया गया है।

 

वहीं सुनील लहरी के बेटे कृष को रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और सीता माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी म्यूजिक अल्बम के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा अर्जुन ने भी कृष के म्यूजिक अल्बम की तारीफ की है।
बता दें कि, ‘कृष भी उनके पिता सुनील लहरी की तरह कलाकार हैं। कृष ने अपने करियर की शुरुआत शो पाउ युद्ध के बंदी से की थी इस शो में उन्होंने अयान खान का अहम किरदार निभाया था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।

Advertisement