Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बल्‍कि इन सितारों की फिल्‍में भी उनके निधन के बाद हुईं रिलीज, देखें पूरी लिस्‍ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अकेले एक्‍टर नहीं हैं, जिनकी फिल्‍म उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है।

31,134

बॉलीवुड के लिए भी साल 2020 बेहद अशुभ और निराशाजनक साबित हुआ है। बात दें, साल की शुरूवात से ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गज सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिनमें से एक यंग एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। बता दें, एक्‍टर के इस दुनिया को अलविदा कहने बाद उनकी आखिरी फिल्‍म ‘दिल बेचारा’ जल्‍द ही रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अकेले एक्‍टर नहीं हैं, जिनकी फिल्‍म उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है।

Advertisement

बल्कि बॉलीवुड के इन सितारों की फिल्में भी उनके निधन के बाद रिलीज हुईं, देखें पूरी लिस्‍ट…

1 राजेश खन्ना

राजेश खन्ना

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता राजेश खन्‍ना ने अपने फिल्‍मी करियर में एक बढ़कर एक फिल्‍में दी हैं। उनकी आखिरी फिल्म थी ‘रियासत’ जो 18 जुलाई 2014 को रिलीज हुई थी। हालांकि, उसके दो साल पहले 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था।

2 शम्मी कपूर

शम्मी कपूर


अभिनेता शम्मी कपूर ने अपने आखिरी दिनों तक भी सिनेमा से जुड़े रहे थे। रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘रॉकस्टार’ 11 नवंबर 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर भी नजर आए थे। हालांकि, उन्‍होंने इस फिल्‍म की रिलीज के कुछ महीने ही दुनिया का अलविदा कह दिया था।

3 संजीव कुमार

संजीव कुमार

अभिनेता संजीव कुमार का निधन महज 47 साल की उम्र में ही हो गया था। संजीव के निधन के बाद उनकी लगभग 10 फिल्में रिलीज हुई थीं। उनकी सबसे आखिर में रिलीज हुई फिल्‍म ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’ थी। जिसमें संजीव कुमार के साथ आशा पारेख और पद्मिनी कोल्हापुरी थीं।

4 मधुबाला

मधुबाला


बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मधुबाला 1971 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘ज्वाला’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसमें वह अभिनेता सुनील दत्त के साथ नजर आई थीं।

5 अमरीश पुरी

अमरीश पुरी


बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता और मशहूर विलेन अमरीश पुरी की आखिरी फिल्म ‘किसना’ थी। ये फिल्म अमरीश के निधन के बाद रिलीज हुई थी। बता दें कि अमरीश पुरी का निधन साल 12 जनवरी 2005 हो गया था। जबकि ये फिल्म उनके निधन के कुछ दिन बाद 21 जनवरी 2005 को रिलीज हुई थी।

6 मीना कुमारी

मीना कुमारी

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी की ने 1972 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘गोमती के किनारे’ रिलीज हुई थी।

7 दिव्या भारती

दिव्या भारती


बेहद कम उम्र में ही एक अलग मुकाम हासिल कर लेने वाली दिव्या भारती का निधन 1993 में एक हादसे में हो गया था। जिसके बाद उनकी आखिरी फिल्‍म ‘रंग’ रिलीज हुई थी, जो बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

8 ऋषि कपूर

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी ‘शर्माजी नमकीन’। हालांकि ये फिल्म अब लॉकडाउन के बाद शूट होगी और रिलीज भी की जाएगी।

Advertisement