Advertisement

हैलोवीन लुक को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं स्वरा भास्कर, मीम्स देख हंसी निकल जाएगी

हैलोवीन डे पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपनी एक अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हैलौवीन लुक के लिए स्वरा ने अपने लुक के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है। पर यहां फनी मीम्स बनाकर स्वरा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया यूजर्स ने।

1,047

31 अक्टूबर को पूरे देश में हैलोवीन डे बड़े ही जोरदार तरीके से मनाया गया। इसका असर बॉलीवुड में भी देखने को मिला है। कई सितारे हैलोवीन मेकअप कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन्ही में से एक हैं स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)। स्वरा पर हैलोवीन डे का अच्छा ख़ासा असर देखने को मिल रहा है। इस मौके पर उन्होने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। पर यहां भी लोगों ने स्वरा का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

Advertisement

दरअसल स्वरा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फैन्स के साथ एक तस्वीर शेयर की है। हैलौवीन लुक के लिए स्वरा ने अपने लुक के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है। यहां उन्होंने ऑफ शोल्डर टॉप और लॉन्ग स्कर्ट ड्रेस पहनी है। लुक को कम्पलीट के करने के लिए अनोखा हेयर स्टाइल बनाकर फ्लावरी हैडबैंड लगाया  है। इसके साथ उन्होंने हैवी और डार्क मेकअप किया है। एक्सेसरीज़ में बड़ी सी इयरिंग का इस्तेमाल किया है।

पर स्वरा की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ ने तो मजेदार मीम्स बनाकर स्वरा की खिंचाई की है। तो कुछ ने कमेंट कर के स्वरा को ट्रोल किया है। इनमे से एक मीम तो खुद स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। नीचे देखिए यूजर्स के कमेंट और मीम्स

स्वरा के वर्कफ्रंट की बात की जाए को उन्हें आखरी बार फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया था। अब फिलहाल एक्‍ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शीरकोर्मा’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म को फराज़ आरिफ अंसारी डायरेक्ट कर रहे हैं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

 

Advertisement