Advertisement
छोटे नवाब तैमूर अली खान के सिर चढ़ा खेती करने का खुमार, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
सैफ अली खान (Saif Ali khan) और करीना कपूर खान (kareena Kapoor Khan) के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur ali Khan) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में नन्हे नवाब को चंडीगढ में खेती करते हुए दिखें। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान (Saif Ali khan) और करीना कपूर खान (kareena Kapoor Khan) के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur ali Khan) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। नन्हे नवाब सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आउट हो रहा है। यहां खेती करते हुए तैमूर बाबा बेहद क्यूट लग रहे हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि तैमूर का यह वायरल वीडियो चंडीगढ़ का है जिसे मशहूर शेफ विजय चौहान ने शेयर किया है। दरअसल करीना चंडीगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (lal singh Chadhdha) ’की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ के लिए गई हैं। यहां उनके साथ नन्हे तैमूर भी हैं जो चंडीगढ़ के मौसम का मजा लेने के साथ खेती का लुत्फ उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में वह खेती में गोभी काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। एप्रन पहने हुए वह बेहद क्यूट लग रहे हैं।
वहीं बात करीना कपूर की कि जाए तो अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही लाल सिंह चड्ढा (lal singh Chadhdha) में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। पिछली बार करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज (Good Newwz)’ में नजर आईं थीं। वहीं इसके बाद वह जल्द ही आप उन्हें इमरान खान संग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नज़र आएंगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज़ होगी। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: मां करीना के साथ पीपा पिग देख खुशी से उछलने लगे तैमूर, देखें बेहद क्यूट वीडियो]
Advertisement