Advertisement
दिव्यंका त्रिपाठी के अलावा टीवी की इन 5 हसीनाओं ने भी अपने को-स्टार संग रचाई शादी
टीवी के कुछ मशहूर सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी को एक्ट्रेसेस को ही दिल दिया। यही नहीं इन स्टार्स ने अपने प्यार को निभाते हुए को एक्ट्रेसेस के साथ शादी भी कर ली है।

प्यार कब कहां कैसे और किससे हो जाए किसी को पता नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ टीवी सितारें हैं जिन्होंने शो पर अपने कोस्टार को ही दिल दे दिया और आज उनके साथ सात फेरे लेकर अपनी खुशहाल शादी शुदा जिंदगी बिता रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कौन हैं वह छोटे पर्दे के खूबसूरत कपल।
Advertisement
इस स्टार्स ने कर ली अपने को स्टार से शादी
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की मुलाकात अपने शो ‘ये हैं मोहब्बतें ’में हुई। इस वक्त को स्टार शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद अपने दिव्यंका अपने टूटे हुए दिल को संभालने की कोशिश कर रही थीं। दिव्यंका और विवेक ने 2016 में एक दूसरे से शादी कर ली।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

शूटिंग के दौरान दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर एक दूसरे से प्यार कर बैठे। शोएब से जब मुलाकात के वक्त दीपिका की शादी हो चुकी थी लेकिन वह तलाक लेने वाली थीं। इसके बाद दोनो ने 2018 में शादी कर ली।
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

ककरण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की मुलाकात 2008 में ‘दिल मिल गए ’के सेट पर हुई थी। उस समय करण ने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। श्रद्धा और करण का 2009 में तलाक हो गया और फिर 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। 2015 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। अप्रैल 2016 में, करण सिंह ग्रोवर ने अपनी ‘अलोन’ को एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी कल ली।
रवि दुबे और सरगुन मेहता

रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) जब ज़ी टीवी के शो ’12 / 24 करोल बाग ‘के सेट पर मिले थे, तब वह लुक टेस्ट के लिए आए थे। सरगुन ने उस समय रवि को सचमुच अजीब पाया। बाद में, जब उन्होंने पति और पत्नी का भूमिकाएं निभानी शुरू कीं, तो सरगुन को उनकी समानता का एहसास हुआ। जल्द ही, ‘नच बलिए’ के सेट पर, रवि ने सरगुन को प्रपोज़ कर दिया और उन्होंने 7 दिसंबर, 2013 को शादी कर ली।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

गुरमीत चौधरी(Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) की पहली मुलाकात 2006 में हुआ था जब उन्होंने एक टैलेंट शो में भाग लिया था। कुछ साल बाद, जब उन्होंने टीवी शो ’रामायण’ में साथ काम किया। पांच साल बाद गुरमीत ने आखिरकार देबीना को एक रियलिटी टीवी शो पर प्रपोज़ किया। उन्होंने आखिरकार 15 फरवरी, 2011 को शादी कर ली।
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani)और गौरी प्रधान( Gauri Pradhan पहली बार 2001 में ‘कुटुम्ब ’के सेट पर मिले थे। उनके बीच ऑन-स्क्रीन प्यार और नफरत का संबंध था, जो ऑफ-स्क्रीन एक रिलेशनशिप में बदल गया। खबरों के अनुसार उनकी केमिस्ट्री को देखते हुए एकता कपूर ने अपने पॉपुलर शो ‘क्यूकी सास भी कभी बहू थी’ में जानबूझकर गौरी को हितेन के साथ रोल दिया। हितेन और गौरी ने 29 अप्रैल 2004 में शादी कर ली।
Advertisement