Advertisement
अपने फैंस के साथ जुड़े रहना कोई टाइगर श्रॉफ से सीखे, देखें 7 ज़बरदस्त वीडियो
अपने पावर-पैक एक्शन के साथ दर्शकों का दिल जीतते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार बन गए हैं।

अपने पावर-पैक एक्शन के साथ दर्शकों का दिल जीतते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार बन गए हैं। टाइगर ने अपनी ज़बरदस्त फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। अभिनेता के जोश और समर्पण की झलक उनके अभिनय में साफ़ देखने मिलती है। यही वजह है कि उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। टाइगर सदा अपने अनगिनत फैंस से जुड़े रहते हैं।
Advertisement
एक अभिनेता के लिए दर्शकों के साथ अच्छा रिश्ता साझा करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अपने प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहने और ऑफ-स्क्रीन दर्शकों का रुझान बनाये रखने के लिए टाइगर भी सोशल मीडिया पर अनोखे फोटो, वीडियो साझा करते रहते हैं।
टाइगर को उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में एक्शन करते हुए देखना फैंस को एक अलग ही अनुभव देता है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में नज़र आने वाली उनकी फिजिकल पावर अक्सर दर्शकों को स्तब्ध कर देतीं है। उनके कुछ पोस्ट इस प्रकार हैं।
1- यहां अभिनेता एक शानदार किक और बैकफ्लिप मारते हुए दिखाई दे रहे है।
2 – टाइगर द्वारा जिम में परफॉर्म किये गए कुछ दमदार मूव्स।
3 – अभिनेता यहाँ माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट देते हुए नज़र आ रहे हैं।
4 – यहां टाइगर ने एक मज़ेदार पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होने लिखा कि क्वारंटीन के दौरान लोग किस तरह गाड़ी चला रहे हैं। साथ ही टाइगर ने ज़बरदस्त बैकफ्लिप का भी प्रदर्शन किया।
5 – यहाँ ‘पर्दे के पीछे’ के दृश्यों को साझा करते हुए टाइगर ने बताया कि दर्शकों के पसंदीदा एक्शन सीक्वेंस के लिए कितनी मशक्कत से गुज़रना पड़ता है।
6 – यहां टाइगर कुछ हॉट एक्शन सीन में, स्टंटमैन को ट्रिब्यूट दे रहे हैं, जो एक्शन फिल्में बनाने में मदद करते हैं।
7 – यहाँ अभिनेता लगातार बैक-फ्लिप करते हुए नज़र आ रहे हैं।
[यह भी पढ़ें:टाइगर श्रॉफ का स्टंट वीडियो देख इम्प्रेस हुईं दिशा पाटनी, ऐसा दिया रिएक्शन]
इसमे कोई दो राय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ ने निश्चित रूप से अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बना लिया है। सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार निश्चित रूप से अपनी अगली फिल्म हीरोपंती 2 में शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं।
Advertisement