Advertisement
टाइगर श्रॉफ की ये तस्वीरें आपने शायद ही देखी होंगी, जानें दिलचस्प बातें
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज यानी 2 मार्च को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज यानी 2 मार्च को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर टाइगर के फैन्स उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो चलिए हम भी आपको उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिसे शायद ही आप जानते होंगे। इसके साथ ही देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें..
Advertisement
जानिए टाइगर श्रॉफ की अनसुनी बाते
टाइगर का असली नाम
यह बात बहुत ही कम लोगो को पता होगा कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम ‘जय हेमंत श्रॉफ’ है। टाइगर उनका उपनाम है जिन्हें प्यार से घर पर बुलाया जाता है।
जीवनी
टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 मुंबई में हुआ। उनके पिता अभिनेता जैकी श्रॉफ है जिन्हें किसी परिचय की ज़रूरत है। उनकी मां का नाम आयशा श्रॉफ है जो एक एक्ट्रेस हैं। वहीं उनकी छोटी बहन का नाम कृष्णा श्रॉफ है।
पढ़ाई
टाइगर ने अपनी शुरूवाती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से किया है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने आगे की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी से की है।
दिलचस्पी
टाइगर का मार्शल आर्ट और डांस में काफी दिलचस्पी है। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल बेहद पसंद है।
मार्शल आर्ट के मास्टर
बताया जाता है कि टाइगर ताइक्वांडो के फिटनेस मास्टर रह चुके हैं। वह मार्शल आर्ट की सारी डिग्रियां हासिल कर चुके हैं। जिसके लिए उन्हें 5 डिग्री ब्लैक बेल्ट भी मिल चुका है।
आमिर खान की मदद
बताया जाता है कि फिल्म ‘धूम 3’ के लिए टाइगर ने ही आमिर खान की बॉडी बनाने में मदद की है।
वेजीटेरियन हैं टाइगर
टाइगर श्रॉफ वेजीटेरियन होने के साथ ही शराब और सिगरेट जैसी नशीली चीजों से परहेज करते हैं। उपर वाली तस्वीर में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से फिल्मफेयर अवार्ड लेते नज़र आ रहे हैं जैकी श्रॉफ। जैकी ने अपने गोद में टाइगर को लिया है।
पहली फिल्म
टाइगर ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके बाद उन्होंने बाघी, फ्लाइंग जट जैसी कई फिल्में की।
जल्द ही रिलीज़ होगी ये फिल्म
टाइगर जल्द ही फिल्म बाघी 3 में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोज़िट श्रद्धा कपूर ने नज़र आएंगी। अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी हफ्ते 6 मार्च को रिलीज़ होगी।
Advertisement