Advertisement
मलाइका ने शेयर की काउच पर लेटी हुई तस्वीर, देखकर लोगों ने कहा- “थोड़ी शर्म करो…”
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर आए दिन हुस्न का जादू चलाती रहती हैं। पर हाल ही में उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जहां वह काउच पर लेटकर हुस्न का जादू चला रही हैं। पर उनकी इस तस्वीर को लोगो ने कर दिया ट्रोल।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर आए दिन हुस्न का जादू चलाती रहती हैं। यहां उनके लुक की लोग जमकर तारीफ करते हैं। वहीं मलाइका भी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका की एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां वह अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती दिख रही हैं। पर उनकी इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Advertisement
मलाइका की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके ऑफिशयल अकाउंट पर देखने को मिल रही है। तस्वीर में वह काउच पर लेटी हुई नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर मे उन्होंने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है जिसप फर लगा हुआ है। इसके साथ फर वाले स्टाइलिश शूज़ पहना है। लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने हेयर को खुला रखा है। मलाइका की ये तस्वीर मर्केश की है।
काउच पर मलाइका की इन अदाओं को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की कमेंट्स में उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग उन्हें बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि मलइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कपल सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इज़हार भी खुलेआम करने लगा है। वहीं मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर भी ख़बरें आती रहती हैं पर कपल ने इसपर चुप्पी साध रखी है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: वायरल हो रहा है मलाइका पर बना ये मीम, ऐक्ट्रेस ने पूछा सवाल तो मिला मज़ेदार जवाब]
Advertisement