Advertisement

हरा लहंगा, सिंदूर और चूड़ा, देखें रिसेप्शन में कितनी खूबसूरत लग रही हैं दुल्हन काम्या पंजाबी

टीवी की बोल्ड और पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (kamya Punjabi) इन दिनों बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियो में है। हाल ही में कपल ने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जहां उनका शानदार लुक दिखाई दिया।

581

टीवी की बोल्ड और पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (kamya Punjabi) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियो में है। काम्या ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग को एक साल तक डेट करने के बाद उनके संग सोमवार 10 फरवरी को शादी रचा ली। वहीं अब शादी के बाद काम्या ने अपनी शादी की शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई टीवी सितारो ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

Advertisement

रिसेप्शन पार्टी के दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई। यहां शलभ ब्लैक कलर के सूट बेहद हैंडसम लग रहे थें। वहीं काम्या गोल्डन प्रिंटेड डार्क ग्रीन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस पार्टी के लिए उन्होंने कर्ल हेयर और स्मोकी आई का चुनाव किया है। चूड़ा के साथ हैवी गहनो का इस्तेमाल किया था। उनके माथे पर लगा सिंदूर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। नीचे देखें काम्या कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

#kamyapunjabi at her wedding reception ❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं एक और वीडियो सामने आया है जहां रिसेप्शन पार्टी के दौरान काम्या और शलभ दोस्तो संग  डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में कपल बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

इस रिसेप्शन पार्टी में कई टीवी सितारे भी काम्या को बधाई देने पहुंचे। यहां बिंदु दारा सिंह, रूबिना दिलायक, संभावना सेठ समेत कई सितारे नज़र आए।

बता दें कि काम्या ने शलभ संग दूसरी शादी है। इसके पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। पर  10 सालों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। बंटी से काम्या की एक बेटी भी है। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें:दूसरी बार दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, देखें शादी के लाल जोड़ें मे कितनी खूबसूरत लग रही हैं]

 

Advertisement