Advertisement

जायरा ही नहीं बल्कि इन एक्ट्रेसेस ने भी बॉलीवुड को अचानक कह दिया था अलविदा

जायरा वसीम के अलावा बॉलीवुड की इन पांच एक्ट्रेसेस ने भी अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था।

401

हाल ही में ‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। जायरा की तरह कई एक्ट्रेससे हैं जिन्होने अचानक से बॉलीवुड को अलविदा कह कर लोगों को चौंका दिया। चलिए जानते हैं उनके बारे में…

Advertisement

उन एक्ट्रेस की तस्वीरें जिन्होंने बॉलीवुड को कह दिया अलविदा

1 जायरा वसीम

जायरा वसीम

बॉलीवुड आमिर खान की सुप‍रहिट फिल्‍म ‘दंगल’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने अचानक से बॉलीवुड छोड़ने की ख़बर देकर लोगों को चौंका दिया। इंडस्ट्री को छोड़ने की हैरान कर देनेवाली वजह बताते हुए कहा कि वह अपने अल्लाह से दूर हो रही हैं। 6 पेज का पोस्ट लिख उन्होंने बताया कि उन्‍हें प्रोफेशन में खुशी नहीं मिल रही थी।

2 आयशा कपूर

आयशा कपूर

संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘ब्‍लैक’ में रानी रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार करने वाली एक्ट्रेस आयशा कपूर ने भी बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। ब्लैक में उन्होंने जबरदस्त अभिनय से खूब सराहना बटोरी थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने 2009 में आई सिंकदर में भी काम किया था।

3 आयशा टाकिया

आयशा टाकिया

‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आयशा के अभिनय को भी लोगो ने खूब पसंद किया। सलमान की सुपरहिट फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ से उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली।इस फिल्‍म के ज़रिए उन्हें सलमान की लकी गर्ल कहा गया था। लेकिन बाद में आयशा ने शादी के बाद अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया।

4 मयूरी कांगो

मयूरी कांगो

मयूरी ने 1995 में आई सी नसीम ‘की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में 5 साल अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। बाद में उन्होने अचानक से बॉलीवुड को अलविदा कह लाइम लाइट से दूर हो गईं। हाल ही में खबर आई थी कि मयूरी अब एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं।

5 ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।फिल्म के अलावा ममता ने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवा कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। ‘घातक’, ‘करण अर्जुन’ और ‘बाजी’ जैसी हिट फिल्‍मों में अभिनय कर ममता ने लोगों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बना ली थी। हालांकि साल 2000 के आसपास उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

 

Advertisement